उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में इन दो दिनों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग की माने तो एक अगस्त को देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। वहीं टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, यूएस नगर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही राज्य में दो अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और यूएस नगर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

फिलहाल राज्य के अधिकतर जिलों में मॉनसून जम कर बरस रहा है। पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते जहां मार्ग बाधित हो रहें हैं वहीं मैदानी इलाकों में लोग जलजमाव से परेशान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button