
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को सबसे बड़े राज्य यूपी में अहम जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी (सेवानिवृत) को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाया है उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।
मूलत उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली स्थित जोशीमठ रवि ग्राम के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपी है। उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने अपना पदभार संभाला।
लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद से फरवरी 2023 में सेवानिवृत हुए थे। उन्हें भारतीय सेना में 40 वर्ष से अधिक सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी के व्यापक अनुभव एवं सेवा कार्यों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया।
अपने पदभार ग्रहण करने के उपरांत लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने प्राधिकरण के सभी अधिकारियों घ् कर्मचारियों को संबोधित किया एवं भारतीय सेना में उनके अनुभव का उपयोग करते हुए प्रदेश में आपदा प्रबंधन के कार्यों को सुदृढ करने तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राधिकरण को आगे लेकर जाने हेतु प्रेरित किया। उत्तराखंड के राजनीतिक, सामाजिक व बदरीनाथ धाम से जुड़े धार्मिक संगठनों ने जनरल डिमरी जैसे ईमानदार व कर्तव्यपरायण व्यक्ति को उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े राज्य में आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए जनरल डिमरी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।