उत्तराखंडखबरे

उत्तरकाशी: कोलकाता और दिल्ली के 8 ट्रैकर्स सहित 11 लोग लापता

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी से बड़ी खबर है। बता दें कि एक तरफ जहां तीन पोर्टर लापता हो गए हैं तो वहीं बीती 14 अक्टूबर को हर्षिल-छितकुल (हिमाचल प्रदेश) के लखमा पास गए दिल्ली और कोलकाता के 8 ट्रैकर्स सहित 11 लोगों के लापता होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार 6 पोर्टर बीती मंगलवार को छितकुल की तरफ आईटीबीपी कैम्प में पहुंच गए। ट्रैकर्स के लापता होने की सूचना स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी की और से जिला प्रशासन को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक हेलीकॉप्टर सहित SDRF की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए मौके के लिए रवाना हुए। डिजास्टर कंसल्टेंट आपदा प्रबंधन विभाग उत्तरकाशी जय पंवार ने बताया कि स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी की तरफ से जानकारी मिली कि बीती 14 अक्टूबर को दिल्ली और कोलकाता के 8 ट्रैकर्स के साथ 17 सदस्यीय दल हर्षिल-छितकुल के लखमा पास के लिए रवाना हुआ था. दल के लखमा पास करने के बाद टीम के 6 पोर्टर बीती मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की ओर ITBP कैम्प पहुंच गए हैं. लेकिन 8 ट्रैकर्स सहित अन्य 3 लोग भारी बर्फबारी के चलते लापता हो गए.

छितकुल के समीप पहुंचे पोर्टरों से मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रैकर्स में दो ट्रैकर्स घायल हैं. स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी ने घटना की सूचना बुधवार को जिला आपदा प्रबधन विभाग की दी. सूचना के आधार पर एक हेलीकॉप्टर सहित SDRF की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए मौके के लिए रवाना हो गई है. ताजा स्थिति रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंच कर ही स्पष्ट हो पाएगी.

लापता ट्रैकर के नाम…

अनीता रावत – उम्र 38 साल – दिल्ली निवासी

मिथुन दारी – उम्र 31 साल – पश्चिम बंगाल निवासी

तन्मय तिवारी – उम्र 30 साल – कोलकाता निवासी

विकास – उम्र 33 साल – कोलकाता निवासी

सौरव घोष – उम्र 34 साल – कोलकाता निवासी

सविधान दास – उम्र 28 साल – कोलकाता निवासी

रिचर्ड मंडल – उम्र 30 साल – कोलकाता निवासी

सुकेन मांझी – उम्र 43 साल – कोलकाता निवासी

देवेंद्र – उम्र 37 साल – पुरोला उत्तरकाशी निवासी

ज्ञानचंद – उम्र 33 साल – पुरोला उत्तरकाशी निवासी

उपेंद्र – उम्र 32 साल – पुरोला उत्तरकाशी निवासी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button