उत्तराखंड

यूक्रेन से मुंबई पहुंची उत्तराखंड की आकांक्षा, बयां किया दर्द

श्रीनगर (गढ़वाल): यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई पर पूरे विश्व की नजर है। खासकर विश्व के सभी देश अपने लोगों को वापस लाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस बीच बीच 250 भारतीय छात्र मुंबई पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्हें इंडियन एंबेसी ने सुरक्षित रोमानिया पहुंचाया। उसके बाद सभी छात्र और छात्राएं मुंबई पहुंचीं। मुंबई लौटने वालों में उत्तराखंड श्रीनगर की आकांक्षा कुमारी भी हैं। उन्होंने स्वदेश लौटने पर सरकार को धन्यवाद दिया है और इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी साझा किया है।

आकांक्षा ने यूक्रेन के अनुभव को भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन किसी के लिए आसान नहीं थे। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ दो दिन बंकर में गुजारे। खाने-पीने की कमी भी होने लगी थी। एटीएम सुविधा नहीं मिल रही थी लेकिन अब सब कुछ ठीक है। श्रीनगर शहर की आकांक्षा कुमारी यूक्रेन के चेर्नवित्सी शहर में स्थित बूकोवियान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थी। आकांक्षा द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। आकांक्षा शुक्रवार को वतन वापसी का टिकट था, लेकिन बुकिंग रद्द हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button