उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गिरेगा तापमान

देहरादून::उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही मैदानों में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। हालाकि दोपहर मे धूप के कारण राहत है। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसम्बर से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, दो दिन कहीं कहीं आसमान में बादल छा सकते हैं। फिलहाल पांच दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

वही गुरुवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। नैनीताल में तापमान स्थिर रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 12 से 16 डिग्री के आसपास अंतर रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button