उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड : बर्फ में फिसली कार खाई में गिरी, ब्रिगेडियर की पत्नी और बेटे की मौत

उत्तरकाशी : बीती रात उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ जिसमे दो लोगों की मौत की खबर है। जानकारी मिली है कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। हादसा वाहन के बर्फ में फिसलने के कारण हुआ है। वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और पेड़ पर अटक गई।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम साढ़े पांच बजे के लगभग हर्षिल झाला के पास टाटा सफारी वाहन संख्या (Dl12-co7128) दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमे ब्रिगेडियर आशीष आहूजा की पत्नी और बेटे की मौत हो गई. जानकारी मिली है कि एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत गंभीर थी जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और उसने वहां दम तोड़ दिया।

जानकारी मिली है कि वाहन में 4 लोग सवार थे। जिनमे से एक ब्रिगेडियर और महिला आर्मी अफसर भी शामलि थीं।मृतकों में वन्दना आहूजा पत्नी आशीष और आर्यन पुत्र आशीष शामिल हैं। जबकि घायलों में अनिता पत्नी पीयूष और आशीष पुत्र डी एल आहूजा शामिल हैं जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button