उत्तराखंडक्राइमखबरे

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

रामनगर: रामनगर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्याल्दे गांव में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत गई। युवकों की बाइक मोड़ पर पुलिया और खंभे से टकरा गई। जिसके बाद हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मजदूरी करने के बाद बाइक से गांव ढेला से घर लौट रहे थे। बाइक सावल्दे के निकट पुल के पास खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर में दोनों पुल से 20 फीट नीचे जा गिरे। दोनों सुबह घर से मजदूरी करने के निकले थे और रात में वापस घर लौट रहे थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान सूरज (उम्र 24 साल) पुत्र हीरा प्रसाद और गणेश (उम्र 26 साल) पुत्र तुलसी निवासी ग्राम कुंभगड़ार मालधन के रूप में हुई है। तेज रफ्तार और नशे में वाहन चालना दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में से हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button