उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बारात का वाहन खाई में गिरा, 2 लोगों की मौत

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है । यहां बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है वाहन में कुल 4 लोग सवार थे। हादसा बीती रात 2.45 मिनट के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन किसी बारात से आ रहा था। हादसे में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट, निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button