उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड : सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में जा गिरी महिला, दर्दनाक मौत

टिहरी: टिहरी के कौड़ियाला के निकट ऋषिकेश- बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास सौड़ पानी में एक महिला सेल्‍फी लेने के दौरान पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह महिला अपने पति के साथ बद्रीनाथ दर्शन से लौटी थी।

सूचना मिलने पर देवप्रयाग पुलिस एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची एवं खाई में गिरी महिला की तलाश की गई और शव को बाहर निकाल लिया गया। कौड़ियाला चौकी प्रभारी रविंद्र डोभाल ने बताया कि मृतका की पहचान प्रियंका सैनी 28 साल निवासी स‍िव‍िल लाइन, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वहीं महिला के पति राहुल सैनी ने बताया कि वह अपनी कार से मंदिर दर्शन कर लौटे थे। वह सौड़ पानी के करीब सुस्ताने के लिए रूके और महिला सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान पत्नी का पांव फिसल गया और वह खाई में जा गिरी। इधर एचएचओ देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताय कि मंगलवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन शव सुबह निकाला जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button