उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड के इन 7 अधिकारियों को मिला बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान

देहरादून: मंगलवार को उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल पूरे हो गए हैं। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने परेड की सलामी ली। इसक बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ डीजीपी अशोक कुमार और एडीजी पीवीके प्रसाद भी शामिल रहे। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं इस कार्यक्रम में 7 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ठ सेवा (2019) के लिए सम्मानित किया गया। जिनमे पूरण सिंह रावत (पुलिस मुख्यालय), विमला गुंज्याल पुलिस उप महानिरीक्षक (पीएसी मुख्यालय), नारायण सिंह नपलच्याल (पुलिस उपमहानिरीक्षक), योगेंद्र सिंह रावत (एसएसपी हरिद्वार), वीरेंद्र सिंह डबराल (सहायक सेनानायक रि.), भगवान सिंह (प्लाटून कमांडर पि.श्रे. रिटायर्ड), श्याम सुंदर पांडे (उप निरीक्षक वि.श्रे. (सेवानिवृत्त) है।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड युवावस्था में है। 2025 तक उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button