उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में नहीं मिलेगी ठंड से राहत, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून : एक बार फिर मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में तीन और चार फरवरी को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसी के साथ मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि दो फरवरी को राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी नजर आ रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी साथ ही मैदानी जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार ढाई हजार मीटर ऊंचाई वाले पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होगी। वहीं मैदानी इलाकों के जिलों समेत कुछ अन्य जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के तापमान में कई जगह कमी आएगी और मौसम ठंडा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button