उत्तराखंड

उत्तराखंड: गंगाजल लेने गया युवक पैर फिसलने से गंगा में डूबा, तलाश जारी

ऋषिकेश: ऋषिकेश से बड़े हादसे की खबर सामने आई है । यहां गंगाजल लेने के लिए मुनि की रेती के शीशम झाड़ी स्थित दयानंद घाट पर गया एक युवक गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह चंदेश्वर नगर निवासी नितिन उम्र 19 साल, पुत्र राकेश कुमार घर में पूजन कार्य के लिए गंगाजल लेने के लिए मुनि की रेती के शीशम झाड़ी स्थित दयानंद घाट पर दयानंद घाट पर गया था। इस दौरान पैर फिसलने से गंगा में तेज बहाव के कारण बह गया। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर गंगा के तेज बहाव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button