उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में गर्मी ने किया बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

देहरादूनः उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं, प्रदेश के गढ़वाल मंडल के जिलों में आज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

जून की शुरुआत पारे में रिकार्ड उछाल के साथ हुई है। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिनभर चटख धूप खिली रही। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल किया। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में तपिश बढ़ी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक अगले तीन चार दिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लू चलने के साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। कुछ इलाकों में अंधड़ चलने के भी आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button