उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

भाजपा सरकार का लक्ष्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ

गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गोपेश्वर की कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय गोपेश्वर सभागार में संपन्न हुई । जिसमें 50 से अधिक अन्य राजनैतिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों व पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में शमिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गोपेश्वर की मंडल कार्य समिति में बतौर मुख्य वक्ता बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलने वाली कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां परिवारवाद या व्यक्तिवादी विचारधारा के लोग लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी होने के नाते कार्यकर्ताओं की बात सरकार और संगठन दोनों ही गंभीरता से सुनते हैं वर्तमान समय में केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के नाते हमारी जिम्मेदारी दुगनी हो जाती है इसलिए हमारे सब कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों की जन समस्याओं को लेकर सरकार एवं संगठन के माध्यम से निदान करने का प्रयास करेंगे ।

वही कार्य समिति में प्रवासी कार्यकर्ता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आज समाज में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति का सम्मान अनेकों योजनाओं के संचालन करने से किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नीतियों के कारण ही आज प्रधानमंत्री सड़क योजना से दूरदराज के अंतर्वर्ति गांवों में भी सड़क बिजली पानी आदि सुविधाओं से जुड़ रहे हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक घर को जल मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल और नल में जल योजना मात्र एक रुपए में दे रही है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास उज्जवला योजना अनेकों प्रकार की योजनाएं अंत्योदय प्रयत्न से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है कार्य समिति की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने कहा कि नगर क्षेत्र में जितने भी बुद्धिजीवी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शमिल हो रहें हैं। सबका भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत हैं और उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक बूथ से लगभग 100 से अधिक अन्य दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि हम अपने बूथ के कार्यकर्ता की जन समस्याएं सुनकर वहां की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द करेंगे ।

इस अवसर पर देवी प्रसाद कोठियाल , सुरेंद्र सिंह नेगी,कै०दर्शन सिह कै० बीरेंद्र सिंह सुबेदार राजेंद्र सिंह रावत हवलदार महिताब सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह राणा, हवलदार गजेंद्र सिंह कठैत,कृपाल सिंह कंडारी, शिव राज सिंह नेगी गोविंद सिंह बजवाल नन्दन सिंह बिष्ट, कांग्रेस पार्टी की बरिष्ट नेत्री पूर्व पार्षद श्रीमती शतेश्वरी देवी टमटा सुरेन्द्र सिंह पंखोली ऊषा नेगी, विनोद कुमार,पंकज चंद्र,नरेश कुमार,विकेश कुमार, दर्शन सिंह चौहान,हर्षपति चमोली, मनोज फरशवाण शांति देवी ललिता देवी,निशा देवी,रजनीश,गीता देवी, शान्ति देवी बसंती देवी आदि कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली के जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट बद्री नाथ विधायक महेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, प्रवासी कार्यकर्ता ऋषि प्रसाद सती, जिला महामंत्री नवल भट्ट महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बिष्ट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका श्रीमती चंद्रकला खंडुरी,सोशियल मिडिया प्रभारी श्रीमती शांति राणा नन्दी राणा कला पाठक,मिना गोस्वामी, सरोज कुंवर मंडल उपाध्यक्ष रुपचंद्र आर्य मोहन सती, प्रकाश बिष्ट, महामंत्री सतेन्द्र सिंह रावत,कुशलान्नद डिमरी, सुरेन्द्र सिंह पंवार पार्षद उपेन्द्र भंडारी,एच पी ममगाईं, संजय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button