उत्तराखंडखबरेधर्म

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के बरसों से लंबित पदोन्नति व स्थाईकरण की मांग को लेकर लामबंद हुए कर्मचारी

देहरादून: उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के कर्मचारियों ने पदोन्नति और स्थाईकरण की मांग पूरी नहीं होने पर गुरूवार को एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जल्द ही समस्या का हल नहीं होने पर हडताल की चेतावनी दी।

गुरुवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के कर्मचारियों ने बद्रीनाथ धर्मशाला में धरना दिया। इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से पदोन्नति व स्थाईकरण की मांग कर रहे है लेकिन सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बताया कि 400 से अधिक कर्मचारी पदोन्नति व स्थाईकरण नहीं होने से नाराज है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य विभागों में पदोन्नति को लेकर आदेश किए हैं लेकिन उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड कर्मचारियों के प्रति सरकार उदासीन रवैया अपना रही है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। कहा कि जल्द ही समस्या का हल नहीं होने पर हड़ताल पर जाने को विवश होना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button