Dehradun

स्वच्छता कर्मियों का प्रतिदिन का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए हुआ

देहरादून। आज नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक के दौरान महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय में नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों का प्रतिदिन का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए कर दिया गया।
इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि निगम के स्वच्छता प्रहरी नगर की स्वच्छता और सुंदरता की रीढ़ है और उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलना आवश्यक है।
महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा लिए गए इस निर्णय से बोर्ड में उपस्थित सभी पार्षदों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने “सौरभ थपलियाल जिंदाबाद, महापौर जिंदाबाद ” के नारे लगाकर सदन को गुंजायमान कर दिया।
यह निर्णय निश्चित तौर पर नगर निगम के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों, पार्षदों में उत्साहवर्धन का कार्य करेगा और सभी एकजुट होकर देहरादून को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button