उत्तराखंड

उत्तराखंड: यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की पानी की टंकी में गिरकर मौत

हल्द्वानी: हल्द्वानी से दुखद हादसे की खबर सामने आई है । यहां घर से घूमने निकले एक वृद्ध की निर्माणाधीन भवन के पास बनी एक पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई है। घटना से वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रौले की पुलिया फार्म नंबर 3 निवासी 65 वर्षीय भगवान दान मौर्य बुधवार सुबह अपने घर से घूमने के लिए निकले थे, कुछ देर बाद लोगों ने उनकों निर्माणाधीन भवन के पास बनी पानी की टंकी में गिरा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button