उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि आज बुधवार को उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्य के 8वें राज्यपाल के रुप में पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button