उत्तराखंड

उत्तराखंड: यहां हुआ बड़ा हादसा, मलबे की चपेट में आई मशीन

देहरादून: उत्तराखंड के यमुनोत्री से बड़ी खबर मिली है। सोमवार को यमुनोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां काम में लगी जेसीबी मशीन अचानक मलबा आने से उसकी चपेट में आ गई है। हालांकि ऑपरेटर की जान बच गई।

यमुनोत्री हाईवे पर ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत पोल गांव से पालीगाड़ तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इसी दौरान अचानक चट्टानी मलबा, बोल्डर आने से मशीन चपेट में आ गई। गनीमत रही कि मशीन ऑपरेटर की जान बची बाल-बाल बची। इस दौरान यहां से कोई वाहन नहीं गुजरा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

काम के दौरान यहां हादसा पहली बार नहीं है। खतरनाक बने इस स्थान पर पहले भी मलबा गिरने से मशीन चपेट में आई है। यहाँ पर बने डेंजर जोन के बाद यमुनोत्री क्षेत्र के गीठ ओजरी पटटी के लिए एक माह से अधिक समय से बस सेवा नहीं जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button