उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना… यहां मिला नवजात की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

मसूरी : उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है है। शुक्रवार को देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क किनारे नवजात शिशु का कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सूचना पुलिस को नवजात की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही कोतवाल दिगपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की इसके बाद पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्रथमदृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, शव को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। नीले रंग की चादर में लिपटे शव के सिर और दोनों हाथ गायब हैं। सामान्यत: ऐसी चादर अस्पतालों में होती है। फिलहाल, पुलिस ने बताया कि ये लाश किसने यहा फेंकी है, इसका पता लगाने के लिए इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। आसपास के हॉस्पिटलों से भी बच्चे के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button