Dehradunउत्तराखंडखबरेदेशहेल्थहोम

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी दीदी का निधन मुख्यमंत्री समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने जताया दुख:

देहरादून

उत्तराखंड राज्य की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी दीदी का आज निधन हो गया है वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी कई बार उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी को याद करते हुये कहा कि वह राज्य आंदोलन की सशक्त पक्षकार थी और पृथक राज्य आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गयी।

डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुये, ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button