उत्तराखंड

उत्तराखंड : यहां सुबह सुबह महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर सामने आ रही है। रामनगर में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रामनगर की नंदा लाइन निवासी नरेंद्र लटवाल की पत्नी सीमा लटवाल उम्र करीब 40 वर्ष आज सुबह रोज की तरह बैलगढ़ मार्ग पर सुबह की सैर के लिए निकली थीं। जहां अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में सरकारी अस्तपाल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button