क्राइमदेश

OYO से बुक किया होटल में कमरा, बेड के नीचे मिली महिला की लाश

झारखंड के जमशेदपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लॉज से 24 साल की महिला की लाश बरामद हुई है। लॉज के कमरा नंबर 101 से महिला का शव मिला।

मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृत महिला जमशेदपुर के गालूडीह की रहनेवाली बतायी जा रही है। महिला का नाम कांति देवी है।

आपको बता दें कि यह लॉज ओयो द्वारा संचालित है। महिला को लेकर कहा जा रहा है कि वह कोलकाता के किसी युवक के साथ यहां आई थी। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।

वही इस संबंध में होटल के मैनेजर दिलीप घोष ने बताया कि दोपहर में यह दोनों कमरा लेने आए थे, लड़का रूम में जाने के कुछ देर बाद खाना लाने निकला और फिर वापस नहीं लौटा, वो होटल से भाग गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक का पता लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button