खबरेधर्म

कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, कल होगा स्नान और दान

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालु आज व्रत रखेंगे जबकि पुण्य कमाने के लिए गंगा स्नान व दान शुक्रवार को होगा। गुरुवार को 12:05 पर शुरू होने वाली पूर्णिमा तिथि शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे तक रहेगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का खास महत्व होता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा अथवा देव दीपावली कहा जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्ग से देवता पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। इस बार पूर्णिमा पर गुरुवार को श्रद्धालु व्रत रखेंगे। स्नान, दान शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुनानक जन्मोत्सव भी इसी दिन मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ और ईश्वर की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन किए जाने वाले दान-पुण्य समेत कई धार्मिक कार्य विशेष फलदायी होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button