उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: शराब की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

देहरादून: देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक शराब की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के रिंग रोड पर 6 नंबर पुलिया के पास एक वाइन शॉप पर उस समय आग लगी जब रात के समय कर्मचारी दुकान बंद कर वहां से चले गए थे। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी।

अल्कोहल ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग इतनी भीषण रूप से फैली कि देखते ही देखते लाखों की शराब समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते ही आग पर काबू पाया गया वरना आसपास की दुकानों को बड़ा नुकसान हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button