उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

भाजपा सरकार में ही अंतरवर्तीय क्षेत्रों का विकास: CM धामी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली गोपेश्वर जिला मुख्यालय से चमोली मैठाणा नन्दप्रयाग , मंगरोली तेफना होते हुए नन्दानगर (घाट) आदि गाँवो में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं ने पुष्प वर्षा कर स्थानीय वाद्य यंत्रों से विजय संकल्प रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात् विजय संकल्प रैली बस स्टैंड नन्दा नगर पहुँची। बस स्टैंड नन्दा नगर (घाट) में भारी संख्या में भोटिया जनजाति की महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में पौणा नृत्य कर पुष्प वर्षा कर विजय संकल्प रैली का स्वागत किया। तत्पश्चात विजय संकल्प यात्रा जनसभा में तब्दील हो गयी ।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनेकों योजनाएं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। नन्दा नगर (घाट) बस स्टैंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज तक विकास से वंचित दूर-दराज के अंतरवर्तीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में जोड़कर समान रूप से विकास करना हमारा प्रथम संकल्प है। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड युवा प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुँचाना है यह प्रदेश विकास में अग्रणीय भूमिका में रहे सार्थक पहल केंद्र सरकार राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में हमारे आस्था के चार धाम स्थित है यहां के वीर सपूत सेना में भर्ती होकर देश का मान बढ़ाते हैं अपना बलिदान देते हैं इसलिए पांचवा धाम सैन्यधाम की स्थापना भी इसी प्रदेश में की जा रही है।

दूसरी ओर यहां की प्राकृतिक सुंदरता पूरे देश और दुनिया में प्रसिद्ध है इसीलिए पूरी देश दुनिया के लोग तीर्थाटन करने अथवा पर्यटन करने के लिए देवभूमि उत्तराखंड में आते हैं हम मजबूत इरादे से कह सकते हैं कि जिस प्रकार से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनेकों बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कर इस प्रदेश को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वही भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और विकास से युक्त युवा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का बखान किया उन्होंने कहा कि देश सशक्त हो इसके लिए हमें प्रखर राष्ट्रवादी बनना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता से उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए आव्हान करता हूं कि 2022 विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यहां का जनमानस यहां की मातृशक्ति यहां की युवा शक्ति और सभी देशभक्त पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवार बुद्धिजीवी वर्ग अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को देंगे ऐसा मेरा विश्वास है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश की लोकप्रिय सरकार ने सभी योजनाओं का निर्माण समावेशी भाव से किया है हमारी सरकार ने मातृशक्ति के लिए अनेकों प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई है तो वहीं युवाओं के लिए भी स्वरोजगार के लिए ऐसी अनेकों योजनाएं चलाई है कि इन से जुड़कर युवा रोजगार लेने वाला ही नहीं बल्कि रोजगार देने वाला भी बन रहा हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना कल में देश एवं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है सब को मुफ्त वैक्सीन एवं गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है यह हम सब के लिए गर्व की बात है वही थराली के विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने कहा कि जिस प्रकार का चौमुखी विकास हमारी राज्य सरकार कर रही है न भूतो न भविष्यति। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने सभी से आग्रह पूर्वक निवेदन किया के पुनः 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी विजय कपरुवाण प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट विजय संकल्प यात्रा के जिला संयोजक सतीश लखेड़ा नंदा नगर घाट प्रमुख श्रीमती भारतीय देवी मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह नेगी नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव श्याम सिंह रावत कैप्टन दिलबर सिंह रावत कैप्टन भागवत सिंह बिष्ट किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी हीरा सिंह बिष्ट देव सिंह संध्या देवराडी आदि वक्ताओं ने अपनी बात रखी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवल भट्ट ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button