उत्तराखंडपॉलिटिकल

उत्तराखंड: विधायकों की नाराजगी को लेकर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा ने अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली पत्रकार वार्ता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की ओर से की गई नई नियुक्तियों को लेकर विधायकों की नाराजगी को खारिज किया है। उन्‍होंने कहा है कि कई विधायकों उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर विधायक बनने का मौका दिया है। वह पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

माहरा ने कहा कि पार्टी को चुनाव में हार मिली है, लिहाजा वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और उनके मनोबल को बढ़ाने को प्राथमिकता देंगे। जल्द ही कार्यभार ग्रहण लेने के बाद पार्टी में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। कांग्रेस ने लगभग एक महीने के इंतजार के बाद करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वह अल्मोड़ा जिले की रानीखेत सीट से दो बार विधायक रहे हैं। इस चुनाव में वह पराजित हो गए थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीबी माना जाता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button