उत्तराखंड

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश, टोल फ्री नंबर हुआ जारी

देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने से उत्तराखंड में भी सैंकड़ो परिवार चिंतित हैं। यूक्रेन में कई उत्तराखंड के लोग फंसे हुए हैं। उन्हें वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने प्रयास पहले दिन से ही शुरू कर दिए हैं। इसकों लेकर उत्तराखंड शासन की ओर से भी सभी जिलाधिकारियों के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने जिले से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी एकत्र करें। वहीं यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी देने के लिए 112 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसके लिए व्यापाक प्रचार व प्रसार के भी आदेश दिए गए हैं। जनता से भी इन नंबरों को शेयर करने की अपील की गई है। यूक्रेन में दुनिया के कई देशों के लोग फंसे हुए हैं। उत्‍तराखंड के लोग भी यूक्रेन के कई इलाकों में फंसे हुए हैं।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस लड़ाई का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया की नजर इस घटना पर बनी हुई है कि आगे क्या होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button