उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 सितंबर तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक 6 और 7 सितंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वही 8 सितंबर को नैनीताल और चंपावत जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना तथा 9 सितंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ ही बिजली चमकने और तेज बौछार होने की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button