उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहे सतर्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि तेज गर्जना के साथ इन जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। बारिश का क्रम दो दिनों तक चल सकता है।

मौसम विभाग ने प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है। बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में रास्ते बंद हो सकते हैं। वहीं देहरादून में डीएम आर राजेश कुमार ने भी स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मौसम विभाग की माने तो राज्य में अब भी मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। अनुमान है कि 13 जुलाई के आसपास राज्य समेत पूरे हिमालयी इलाके में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद बारिश का सिलसिला तेज होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button