उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लोग सतर्क रहें

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। अब मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान बताया है उसके मुताबिक अभी प्रदेशवासियों को बारिश से राहत नही मिलने वाली है।

दरअसल, मौसम विभाग ने अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक 25 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आएगी। गुरुवार को नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। 23 जुलाई को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ और चमोली में आकाशीय बिजली गिरने पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 24 जुलाई को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में बारिश की संभावना है। 25 जुलाई को नैनीताल, पिथौरागढ़, और चंपावत में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में चंपावत, कोटद्वार, धनोल्टी, नैनीताल, हल्द्वानी, देवीधुरा, भीमताल, बेतालघाट समेत अन्य जगह पर जमकर बारिश हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button