ChamoliDehradun

डीएम गौरव व एसपी सुरजीत ने किये डिम्मर पहुंचकर भगवान श्री बदरी विशाल के गाडू घड़ा के दर्शन

जन आगाज डेस्क

डिम्मर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस कप्तान सुरजीत पवार ने श्री बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरियों के मूल ग्राम डिम्मर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल के तेल कलश गाडू घड़ा के दर्शन व प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि भगवान बद्री विशाल की नित्य प्रति महाभिषेक पूजा में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल से परिपूर्ण तेल कलश बीते रोज प्रथम चरण की यात्रा के तहत नरेंद्र नगर से प्रस्थान कर डिम्मर गांव पहुंचा था।

19 अप्रैल तक तेल कलश को लक्ष्मी नारायण मंदिर के गर्भ गृह में दर्शनार्थ रखा गया है। दूसरी चरण की यात्रा के तहत तेल कलश 20 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगा।श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा अतिथि गणों का स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर एसडीएम सोहन सिंह रागढ़ व कर्णप्रयाग कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद प्रसाद थपलियाल ने भी दर्शन किए। इस मौके पर श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सचिव भगवती प्रसाद डिमरी रामलीला मंडली के अध्यक्ष अशोक डिमरी, बुध्दिराम डिमरी , गोपी डिमरी, प्रकाश डिमरी,टीका प्रसाद डिमरी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button