उत्तराखंडहेल्थ

मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, विदेश यात्रा से लौटने वालों पर रहेगी नजर

देहरादून: देश में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं । मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग ने एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर विभाग की ओर से मंगलवार को एसओपी जारी की जाएगी।

केरल व दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क किया है। विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए। यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे कर आईसोलेशन किया जाए। विभाग ने पिछले महीने संदेह के आधार पर हरिद्वार से एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जो निगेटिव आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button