
चमोली /थराली
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थराली के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा आज इंटरनेशनल मिलेट ऑफ द ईयर 2023 के उपलक्ष में फ्यूचर ऑफ द नेशन, वर्क ऑन मिलेट कल्टीवेशन विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मनोज बिजलवान ने छात्रों को मोटे अनाजों के प्रोत्साहन हेतु वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली में इंटरनेशनल मिलेट ऑफ द ईयर के रूप में मनाने हेतु भारत सरकार के प्रस्ताव के बारे में बताया गया।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा हेतु भारत सरकार के इस प्रस्ताव को 72 देशों के सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज अर्थात मिलेट्स विटामिन प्रोटीन और खनिज लवणों के अच्छे स्रोत होते हैं जो कि मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट रक्षित जोशी ने मिलेट्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने आहार में अधिक से अधिक मिलेट्स का प्रयोग करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह फरस्वान ने कहा कि हमारे पूर्वज बहुत कम बीमार होते थे और इसका कारण था कि वे उपयुक्त मात्रा में कोदा,झंगोरा ज्वार,बाजरा आदि मोटे अनाजों का सेवन करते थे। कैडेट साहिल नेगी, पीयूष बिष्ट आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सुशीला नेगी, रजनी जुयाल, डॉक्टर नरेंद्र गड़िया, दिनेश चंद्र परिहार, महेश्वर सिंह पिमोली, महावीर सिंह रावत, आबिदा खान, इरफान हुसैन, हरेंद्र सिंह फरस्वान, कैलाश चंदोला, पूजा गुसाई, गीता देवराडी, राजेश्वरी सती मैठाणी, विमला रावत एवं अब्दुल गफ्फार एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।