उत्तराखंडक्राइम

देहरादून में मिला महिला का अधजला शव, हाथ पर बने है ये टैटू…

देहरादून: देहरादून में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने महिला का शव कब्ज में ले लिया है।

पुलिस को देहरादून के लक्खीबाग इलाके में रेलवे ट्रैक के पास बने एक खंडहर में एक जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। महिला का शव बुरी तरह जला हुआ था। उसका चेहरा भी जल चुका था। शिनाख्त करना मुश्किल था।

पुलिस को महिला के हाथों में विमला लिखा हुआ मिला है। इसके साथ ही दो बच्चों के टैटू भी बने हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पहचान न हो सके इसलिए चेहरा जला दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है। फोरेंसिक टीम ने कई सैंपल कलेक्ट किए हैं। इसके साथ ही मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाखत की कोशिश में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button