उत्तराखंडक्राइमखबरे

देह व्यापार के धंधे के लिए मसूरी ले जा रहे थे युवतियां, पुलिस ने दबोचा

देहरादून नए साल पर चार युवतियों को मसूरी ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस कार्रवाई को एंट्री ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस ने राजपुर धोरण पुल के पास से दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों की युवतियों से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे।

यूनिट के इंचार्ज एसआइ हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि शुक्रवार की शाम एक सूचना के आधार पर मसूरी बाइपास रोड पर धोरण पुल के पास चेकिंग के दौरान भोली भाली लड़कियों से देह व्यापार करवा गिरोह के मुखिया राहुल पाटिल और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आरोपितों के कब्जे से चार युवतियों को छुड़ाया गया है। पूछताछ में पीड़ितों ने बताया कि आरोपित उन्हें नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में लगा देते हैं। युवतियां दिल्ली और अन्य जगहों से वाहनों पर लाई जाती हैं और डिमांड पर उन्हें ले जाया जाता है

बताया कि शुक्रवार रात को युवतियों को मसूरी ले जाया जा रहा था। आरोपित राहुल पाटिल ने बताया कि वह पिछले कई सालों से देह व्यापार के कार्य में लिप्त हैं। साल 2018 में उन्हें पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह दिल्ली चला गया और दिल्ली में अन्य व्यक्तियों के साथ फिर देह व्यापार का धंधा चलाने लगा। जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप के जरिए दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में अलग-अलग एस्कार्ट सर्विस के नाम से गिरोह चलाते हैं और व्हाट्सएप पर ग्राहकों से सौदा कर दिल्ली से वाहनों के माध्यम से अलग-अलग जगह महिलाओं को ले जाते हैं। नए साल में कुछ ग्राहकों की डिमांड पर वह मसूरी में चार युवतियों को दिल्ली से लाकर ले जा रहा था। आरोपितों की पहचान राहुल पाटिल निवासी महाऋषि वाल्मीकि बस्ती गोविंदगढ़ शहर कोतवाली व राहुल कुमार निवासी ग्राम ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button