उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहे सतर्क

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के मंगलवार को देहरादून समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती हे।

चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। भारी से बहुत भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button