Dehradun

संस्कृत सचिव गैरोला ने किया संस्कृत ग्राम नगला तराई का निरीक्षण

जन आगाज डेस्क

देहरादून। ग्राम पंचायत नगला तराई में सचिव संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड शासन दीपक कुमार गैरोला द्वारा आदर्श संस्कृत ग्राम नगला तराई का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की गई । बैठक ग्राम सभा के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित की गई । ग्राम सभा नगला तराई के ग्राम प्रधान श्री देवेन्द्र सिंह एवं खण्डविकास अधिकारी संजय कुमार गांधी द्वारा सचिव महोदय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान सचिव के स्वागत में संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करने वाले ग्रामवासी शिक्षार्थियों द्वारा संस्कृत स्वागत गीत,वन्दना एवम् श्लोक प्रस्तुत किया गया। करन चंद, प्रीति, इशारा खान , मेहरू निशा, मीणा थापा, रिंकू राणा द्वारा आत्म परिचय, श्लोक, गीत एवं वन्दना प्रस्तुत किए गए। श्रीमती मीना थापा द्वारा दैनिक जीवन पर संस्कृत के मंत्रों के अच्छे प्रभावों की चर्चा की गई तथा इसे अपनाने पर जोर दिया गया। सचिव द्वारा देश के प्रथम संस्कृत ग्राम की चर्चा की गई तथा उत्तराखंड के देश का प्रथम राज्य बनने की जानकारी दी गई जिसके समस्त जनपदों में संस्कृत ग्राम स्थापित हैं।

सचिव द्वारा उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम, निदेशालय, परिषद एवं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कैसे संस्कृत शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा संस्कृत को देश-विदेश में रोज़गार से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है. इस हेतु षोडश संस्कारों की कार्यशालाओं के आयोजन से लेकर विदेशों में संस्कृत की मांग हेतु भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क किये जाने की बात भी बतायी गयी. उपस्थित सभी लोगों को संस्कृत की तरफ रुझान बढ़ाने को कहा गया। उन्होंने श्रुति माध्यम का अधिकाधिक उपयोग करते हुये संस्कृत भाषा को सीखने-सिखाने हेतु उपस्थित जनता का आव्हान किया. सभा का संचालन एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत ग्राम की प्रशिक्षिका श्रीमती ललिता भट्ट द्वारा किया गया।आज की बैठक में खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी जी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र शेखर जोशी, ग्राम प्रधान नगला तराई श्री देवेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक (संस्कृत) एवं ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्रामोत्थान परियोजना एवं एन आर एल एम स्टाफ सहित ग्राम के गणमान्य अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button