उत्तराखंडखबरेदेशपॉलिटिकलराजनीति

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कल्‍याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार (89 वर्षीय) कल्याण सिंह काफी लंबे समय से ‍बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे। कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पीजीआई शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर सीएम योगी गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कल्याण सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उन्होंने जन सेवा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button