उत्तराखंडपॉलिटिकल

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनूंगा या घर पर बैठूंगा: हरीश रावत

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। वहीं मतदान के ठीक अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मंगलवार को साफ कहा कि हरीश रावत या तो सीएम ही हो सकता है अन्यथा घर ही बैठ सकता है। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

हरीश रावत के अनुसार, वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, इसलिए वह किसी भी बात पर समझौता नहीं कर सकते हैं। वेब मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं रह गई है कि वह कुछ और सोचें। यह साफ सी बात है कि हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बने या फिर घर बैठूं। मैं पद के लिए सोच के साथ समझौता नहीं कर सकता।

बता दे की उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। हालांकि रावत कैंप शुरू से रावत को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करता आ रहा है।वहीं मतदान के दिन भी रावत ने अपने आफिशियल सोशल मीडिया पेज पर वीडियो जारी करते हुए जनता से मतदान की अपील की थी। इसमें उन्होंने कहा कि आप मुझे सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। फिर घर से निकलिए और वोट डालिए और कांग्रेस को बहुमत से विजयी बनाइये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button