उत्तराखंडखबरेखेलपॉलिटिकलराजनीति

दिल्ली से आज लौटेंगे मुख्यमंत्री धामी, वंदना कटारिया के घर जाकर देंगे बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सीधे नई दिल्ली से लौटने के बाद हरिद्वार जिले दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर जाकर उन्हें बधाई देंगे। टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के बुधवार को हरिद्वार पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य सम्मान समारोह में ढोल-नगाड़ों की थाप और चक दे इंडिया के नारों के साथ वंदना का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान वंदना कटारिया ने कहा कि भले ही मेडल नहीं जीत पाईं हों, लेकिन हमने देश का दिल जीता है। आज भारत में हॉकी-हॉकी हो रही है।

वंदना कटारिया ने कहा कि गांव आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों का जो प्यार मिला है उसके लिए सबका आभार जताती हूं। उन्होंने कहा कि अब आगामी समय में कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप की तैयार करनी है। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम से बहुत से खिलाड़ी निकलें। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के खेल ने पूरे देश का दिल जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button