Pauri garhwaliUS Nagerउत्तराखंडखबरेहेल्थहोम

जनपद के मुख्य आरक्षी लवीश व आरक्षी नवनीत एवं सुरेन्द्र ने बढ़ाया जनपद पुलिस का मान

पौड़ी गढ़वाल:

 

जनपद के मुख्य आरक्षी लवीश व आरक्षी नवनीत एवं सुरेन्द्र ने बढ़ाया जनपद पुलिस का मान।

 

22 वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/ वाहिनी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2023 में पौड़ी पुलिस ने 02-गोल्ड, 01-सिल्वर एवं 01-कांस्य पदक जीतकर किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने विजेता टीम को दी बधाई

दिनाँक 28.07.2023 से 30.07.2023 तक रिजर्व पुलिस लाइन ऊधमसिंह नगर में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/ वाहिनी कुश्ती क्लस्टर (कुश्ती, कबड्ड़ी, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती व पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता-2023 का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी  श्वेता चौबे के आदेशानुसार उक्त प्रतियोगिता में जनपद पुलिस के कुशल खिलाडियों को प्रतिभाग करने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन, ऊधमसिंह नगर भेजा गया। जिसमें पौड़ी पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रर्दशन करते हुये 02-गोल्ड, 01-सिल्वर एवं 01-कांस्य पदक जीते।

दिनाँक 03.08.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  श्वेता चौबे द्वारा टीम के सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये बधाई देकर भविष्य में भी इसी प्रकार ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रेरित कर शुभकामनाऐं दी गयी।

विजेता पुलिस टीमः-

1. निरीक्षक  ऋषिराम रतूड़ी (टीम प्रभारी)
2. मुख्य आरक्षी आर0 लोकेन्द्र सिंह- (टीम कोच)
3. मुख्य आरक्षी 195 ना0पु0 लवीश ने आर्म रेसलिंग में प्रथम स्थान। (स्वर्ण पदक)
4. मुख्य आरक्षी 195 ना0पु0 लवीश ने बाक्सिंग में द्वितीय स्थान। (रजत पदक)
5. आरक्षी 72 ना0पु0 नवनीत ने कुश्ती में प्रथम स्थान। (स्वर्ण पदक)
6. आरक्षी 09 स0पु0 सुरेन्द्र ने बाक्सिंग में तृतीय स्थान। (कांस्य पदक)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button