दुखद: उत्तराखंड के जवान का निधन, बेटी ने पिता को खोया


बाजपुर: एक बार फिर उत्तराखंड का एक वीर जवान शहीद हो गया है। उधमसिंह नगर का बाजपुर के रहने वाले जवान प्रकाश सिंह का पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट में निधन हो गया है। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल निधन कैसे हुआ इसकी पूरी जानकारी नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार थापक नगला के रहने वाले प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह 1811 मीडियम रेजिमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। गांव निवासी लाल सिंह का कहना है कि प्रकाश आखरी बार दीपावली पर घर आए थे। 15 दिन यहां रहने के बाद वह 9 नवंबर को ड्यूटी पर चले गए थे।
बता दें कि सेना मुख्यालय की तरफ से परिवार को रविवार की सुबह जवान के निधन की सूचना दी गई। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। प्रकाश के जाने के बाद उनकी पत्नी और 3 साल की बच्ची अश्मित पीछे छूट गई हैं। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में सेवारत है।