दर्दनाक हादसा: बागेश्वर में खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर


बागेश्वर: उत्तराखंड में लगातार हादसों का दौर जारी है।बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन मालता के पास बुधवार मध्य रात्रि लगभग ढाई बजे अल्टो कार संख्या यूके 02 ए 3030 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में कार सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु हो गयी। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट गम्भीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम उपजिलाधिकारी हरिगिरि, सीओ शिवराज राणा घटना स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
दुर्घटना में विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली( 30), रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र (20), सुनील सिंह पुत्र सरेश सिह उम्र (21) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी के माध्यम से परिजनों को दे दी गयी है। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।