उत्तराखंडधर्म

सूर्य ग्रहण में बंद हुए चार धाम के कपाट, इतने बजे तक रहेगा ग्रहण काल

देहरादून: आज सूर्य ग्रहण है। ये ग्रहण दीपावली के एक दिन बाद लगा है। सूर्य ग्रहण के चलते आज सुबह करीब 4:00 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं होगी।

शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा ग्रहण काल

ग्रहण प्रारंभ 25 अक्टूबर 2022 को प्रात: 4 बजकर 26 मिनट पर रहा।

पंचांग के अनुसार आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button