

देहरादून : सरकार गठन के बाद से कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया था। विभागों के बंटवारे को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। विधानसभा का सत्र भी आज से शुरू हुआ, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री बिना विभागों के ही शामिल हुए। माना जा रहा था कि कुछ मंत्रियों के विभाग रिपीट हो सकते हैं। ऐसा हुआ भी। सतपाल महाराज सबसे हैवीवेट कैबिनेट मंत्री हैं।


