उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड से बड़ी खबर: यहां ब्रिटानिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंतनगर सिडकुल में ब्रिटानिया फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात करीब एक बजे सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में अचानक आग लग गई। यह देख कंपनी में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल और सिडकुल की कंपनी के 10 वाहनों ने 7 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

आग इतनी विकराल थी की पल भर में फैक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया। आग लगने से फेक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button