
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल को संयोजक मनोनीत किया गया है। इसके अलावा हरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़, प्रो. जीतराम एवं रंजीत रावत शामिल हैं। अब इसकी अधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।