उत्तराखंड
Video: पहाड़ी से गिरा बोल्डर,ऐसे बाल बाल बचा बाइक सवार

नैनीताल: शनिवार सुबह से नैनीताल जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। कई मार्गों पर भूस्खलन भी हुआ है। वही नैनीताल जिले में बेतालघाट-खैरना हाइवे से एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए।
मुख्य मार्ग से युवक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से एक बोल्डर गिरता है। यह घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हुई है। गनीमत रही कि बोल्डर बाइक सवार के आगे गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।