उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गुब्बारा गैस सिलेंडर में धमाका, कई फीट दूर जा गिरा युवक का पैर

मसूरी: मसूरी में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है । यहां गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका हुआ इससे गुब्बारा बेच रहे 19 साल के युवक का पैर कट गया और कई फीट दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका होेने से अफरा तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा।

मिली जानकारी के अनुसार कुलड़ी के समर हाउस के पास गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद गैस भरने का काम कर रहा था। अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया ।ब्लास्ट से गुब्बारा बेच रहे युवक का एक पैर कई फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा।

गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक हुए इस धमाके से लोग दहल गए। उनको समझ नहीं आया कि आखिर ये हुआ क्या। लोगों को एक युवक लहूलुहान पड़ा दिखा तो उसे चादर में लपेट कर अस्पताल ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button